Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 26, 2024, 09:41 AM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स एक इवेंट के जरिए 12 घंटे के लिए फ्री में बिना डायमंड खर्च किए रूम कार्ड पा सकते हैं। इस इवेंट को गेम में शुरू हुए काफी समय हो गया है। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस इवेंट की अवधि बढ़ा दी है। गेमर्स के पास अब फ्री रूम कार्ड पाने का मौका है। इस इवेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि गेमर्स हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में चल रहे डेली फ्री रूम कार्ड की अविध अब 31 जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसके जरिए गेमर्स फ्री में हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। यह रूम कार्ड गेमर्स को पूरे 12 घंटे के लिए मिल रहा है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
इस इवेंट की खास बात यह है कि प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। वे आसानी से इसे हासिल कर सकते हैं। प्लेयर्स जैसे ही लॉग इन करेंगे, उन्हें इस दिन के 12 घंटे के लिए रूम कार्ड मिल जाएगा। प्लेयर्स को न डायमंड खर्च करने की जरूरत है और न ही कोई टास्क पूरा करना है। हालांकि, फ्री रूम कार्ड के लिए क्लेम करना होगा। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
इस तरह आप हर रोज 31 जुलाई तक रूम कार्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूम कार्ड के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने के लिए एक अलग प्राइवेट रूम बना पाएंगे।