comscore

Free Fire MAX Hacks: फ्री रूम कार्ड पाने का मौका, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को फ्री में रूम कार्ड पाने का मौका दे रहा है। ये रूम कार्ड गेमर्स के गेमिंग एक्पीरियंस को मजेदार बना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 26, 2024, 09:41 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में फ्री रूम कार्ड मिल रहे हैं।
  • इसके लिए प्लेयर्स को टास्क पूरा नहीं करना होगा।
  • प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स एक इवेंट के जरिए 12 घंटे के लिए फ्री में बिना डायमंड खर्च किए रूम कार्ड पा सकते हैं। इस इवेंट को गेम में शुरू हुए काफी समय हो गया है। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस इवेंट की अवधि बढ़ा दी है। गेमर्स के पास अब फ्री रूम कार्ड पाने का मौका है। इस इवेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि गेमर्स हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX Free Room Card

फ्री फायर मैक्स में चल रहे डेली फ्री रूम कार्ड की अविध अब 31 जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसके जरिए गेमर्स फ्री में हर रोज रूम कार्ड पा सकते हैं। यह रूम कार्ड गेमर्स को पूरे 12 घंटे के लिए मिल रहा है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

इस इवेंट की खास बात यह है कि प्लेयर्स को फ्री रूम कार्ड पाने के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। वे आसानी से इसे हासिल कर सकते हैं। प्लेयर्स जैसे ही लॉग इन करेंगे, उन्हें इस दिन के 12 घंटे के लिए रूम कार्ड मिल जाएगा। प्लेयर्स को न डायमंड खर्च करने की जरूरत है और न ही कोई टास्क पूरा करना है। हालांकि, फ्री रूम कार्ड के लिए क्लेम करना होगा। news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फ्री रूम कार्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • गेमर्स को फ्री रूम कार्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद उन्हें होम पेज पर आ रहे Event ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह ऑप्शन लेफ्ट साइड में मिलेगा।
  • इसके बाद आपको Activities में जाना होगा। यहां पर आपको लेफ्ट साइड में कई इवेंट के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसमें से Free Room Card पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर राइट साइड में क्लेम करने का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करके रूम कार्ड पा लें।

इस तरह आप हर रोज 31 जुलाई तक रूम कार्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूम कार्ड के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने के लिए एक अलग प्राइवेट रूम बना पाएंगे।