Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 22, 2023, 03:41 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया Guild Battle इवेंट शुरू हुआ है। इसके जरिए प्लेयर्स Commando Bundle समेत कई आइटम पा सकते हैं। इसे Guild Glory कैपेंन के तहत लाया गया है। इवेंट काफी लंबे समय तक गेम में लाइव रहेगा। इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स स्पिन करने होंगे। स्पिन करने का मौका फ्री में मिलेंगे। कितने और कौन से स्पिन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, यह कन्फर्म नहीं है। हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक रैंडम रिवॉर्ड दिया जाता है। इवेंट की अन्य डिटेल और रिवॉर्ड पाने का तरीका नीचे जानें। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
Free Fire MAX Guild Battle की शुरुआत 21 सितंबर, 2023 से शुरू हो गई है। इवेंट 10 अक्टूर, 2023 तक चलेगा। प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्लॉट मशीन को रोल करने और अपनी गिल्ड पावर बढ़ाने के लिए स्पिन करने की जरूरत होगी।प्लेयर्स को हर घंटे एक स्पिन मिलेगा। आपके गिल्डमेट्स के साथ CS या BR मैच खेलने पर एडिशनल स्पिन दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, इवेंट में एक स्पिन मल्टीप्लेयर का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसका यूज आप स्पीड से स्पिन करने के लिए कर सकते हैं। जब स्लॉट मशीन रिवॉर्ड पर पहुंचेगी तो आपको प्राइज पूल में से कोई एक रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका
इसके अलावा, यह इवेंट गिल्ड बैटल के साथ एक और चीज लाया है। इसमें आपको अन्य गिल्डों पर हमला करके उनकी स्पिन चुराने का मौका है। साथ ही, इस लूट को सेफ करने के लिए खुद का बचाव करना होगा। यह स्टेर रोज शाम 8:30 बजे शुरू होगा। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम