Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 11, 2024, 04:37 PM (IST)
Free Fire MAX में नया EID Gold Drop इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में गोल्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को फ्री गोल्ड पाने के लिए गेमर्स को कुछ संख्या में मैच खेलना होगा। इसके बाद आप अलग-अलग संख्या में गोल्ड पा सकेंगे। ऐसा करना किसी भी प्लेयर्स के लिए कठिन है। गेमर्स सिर्फ गेम खेलकर गोल्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड का यूज करके गेम में कई कॉस्मेटिक आइटम खरीदे जा सकते हैं। साथ ही, कुछ इवेंट में भी गोल्ड का यूज होता है। आइये, जानें कैसे पाएं गोल्ड। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें प्लेयर्स को गोल्ड पाने का मौका है। प्लेयर्स को इस इवेंट में कुछ टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
X100 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए गेमर्स को 1 मैच खेलना होगा।
x200 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए 3 मैच खेलने होंगे।
x200 गोल्ड कॉइन्स पाने के लिए 5 मैच खेलने होंगे।
प्लेयर्स कुल 8 मैच खेलकर x500 गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं।
10 मैच खेलने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में x500 गोल्ड कॉइन्स पाने का मौका मिल रहा है।
12 मैच खेलने वाले प्लेयर्स को x500 गोल्ड कॉइन्स मिल रहे हैं।
16 मैच खेलकर गेमर्स x100 गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज 4 बजे ये टास्क रिफ्रेश होंगे। किसी भी फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए इन मिशन को पूरा करना काफी आसान हो सकता है।
प्लेयर्स को इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। गेमर्स आसानी से इस तरह गोल्ड कॉइन्स पा सकते हैं। इस तरह आप आसानी से गोल्ड पा सकते हैं।