Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 16, 2024, 07:21 PM (IST)
Free Fire MAX भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में प्लेयर्स को आगे बढ़ने और दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी इन-गेम आइटम्स गेम में फ्री नहीं मिलते हैं। इन आइटम्स को खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड्स व गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। डायमंड्स की बात करें, तो इसे खरीदने के लिए आपको असली पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, दूसरी ओर फ्री फायर मैक्स में गोल्ड को असली पैसों से नहीं खरीदा जाता। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में गोल्ड को पाने के लिए आपको गेम में मौजूद मिशन को पूरा करना पड़ता है। यदि आप मौजूदा मिशन पूरा कर लेते हैं, तो रिवॉर्ड के तौर पर गोल्ड दिया जाता है। इस गोल्ड के जरिए आप अपनी पसंद का इन-गेम आइटम खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं गेम में कैसे फ्री पाएं गोल्ड। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
फ्री फायर गेम में गोल्ड कॉइन फ्री पाने का सबसे आसान जरिया ऐप को डेली लॉग-इन करना है। जी हां, फ्री फायर ऐप में यदि आप रोजाना लॉग-इन करते हैं, तो गोल्ड कॉइन बिल्कुल फ्री पाते हैं। फ्री फायर मैक्स में डेली लॉग-इन रिवॉर्ड दिया जाता है, जिसमें आप गोल्ड व अन्य आइटम्स फ्री में क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
फ्री फायर मैक्स में फ्री रिवॉर्ड के लिए डेली मिशन भी रिलीज किए जाते हैं। इन मिशन में हिस्सा लेकर आप कई तरह के रिवॉर्ड्स बिल्कुल फ्री पा सकते हैं, जिसमें वेपन्स, कॉस्मेटिक स्किन व गोल्ड आदि शामिल होता है। यदि आप कुछ मिशन पूरा कर लेते हैं, तो आपको इनाम के तौर पर ये आइटम्स बिल्कुल फ्री मिलते हैं। अगर आप बिना पैसे खर्च किए इन-गेम आइटम्स को फ्री में पाना चाहते हैं, तो आप इन डेली मिशन में हिस्सा ले सकते हैं।
Garena कंपनी अपने फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए कई फ्री रिवॉर्ड्स ईमेल के जरिए भी रिलीज करती है। इन रिवॉर्ड्स में कैरेक्टर स्किन व गोल्ड आदि शामिल होता है। अगर आप फ्री गोल्ड के साथ रिवॉर्ड पाना चाहते हैं, तो आपको अपना Mail बॉक्स जरूर चेक करना चाहिए। खासतौर पर Garena की तरफ से आए मेल को कभी मिस न करें।