comscore

Free Fire Max में फ्री मिल रहे 2500 गोल्ड कॉइन और Vampire बैकपैक, ऐसे पाएं

Free Fire Max में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। इन ही में से एक बाइंड योर अकाउंट है, जिसमें केवल एक टास्क पूरा करके Vampire Backpack और 2500 गोल्ड कॉइन फ्री में पा सकते हैं।

Edited by Ajay Verma |Published: Nov 22, 2024, 01:36 PM (IST)

Free Fire Max में अलग-अलग प्रकार के वेपन्स और आइटम्स मिलते हैं। इनका उपयोग करके गेम में जीत दर्ज करने के साथ खुद को अलग स्टाइल दिया जा सकता है। इन आइटम्स को गेम स्टोर से डायमंड खर्च करके खरीदा जा सकता है, लेकिन कई तरीके हैं, जिनसे इन आइटम को फ्री में प्राप्त किया जा सकता है। हम आपको आज इस गेमिंग आर्टिकल में एक ऐसा ही तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप मुफ्त में 2500 गोल्ड कॉइन के साथ Vampire Backpack पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max में मिलने वाला Vampire बैकपैक में ब्लैक और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। यह देखने में बहुत खतरनाक लगता है। इसका लेवल 3 है। यानी कि आप इसमें ज्यादा मात्रा में बुलेट और हीलिंग किट रख सकते हैं। अगर आप गोल्ड कॉइन के साथ इस बैकपैक को हासिल करना चाहते हैं, तो नीचे पूरी खबर पढ़ें… news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

ऐसे पाएं बैकपैक और गोल्ड कॉइन

बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के एक्टिविटी सेक्शन में Bind Your Account नाम इवेंट लाइव है। इसमें फेसबुक (Facebook) या फिर गूगल (Google) आईडी से गेम में लॉग-इन करना होगा। इसके बाद खबर में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड आपको मिल जाएंगे। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें :- news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन पर टैप करें।
3. अब आपको सबसे नीचे बाइंड योर अकाउंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. इसके बाद फेसबुक या फिर गूगल आईडी को गेम से कनेक्ट करें।
5. इस टास्क को पूरा करने के बाद आपको वैम्पायर बैकपैक और 2500 गोल्ड कॉइन मिल जाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेम डेवलपर गरेना (Garena) का मानना है कि फ्री फायर मैक्स में इस तरह के छोटे-छोटे गेमिंग इवेंट लाइव करने से गेमर्स को फ्री में प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है। साथ ही, उनका इंटरेस्ट भी गेम में बना रहता है।