Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 12, 2025, 11:13 AM (IST)
Free Fire Max में Mystery Shop इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में Naruto Special बंडल पाने का मौका मिल रहा है। इसमें Sakura Bundle शामिल है। इसके अलावा, आप Grand Slam Bundle को भी इवेंट में बिल्कुल फ्री पा सकते हैं। फ्री फायर मैक्स का यह मिस्ट्री शॉप इवेंट अन्य इवेंट्स से थोड़ा अलग है। इस इवेंट में आपको व्हिल को रोकना होता है। व्हिल रूकने पर आपके सामने एक नंबर आता है, उस नंबर के हिसाब से आपको मिस्ट्री शॉप में मिलने वाले आइटम्स पर ऑफ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर यदि आपके व्हिल रूकने पर 90 आया, तो आपको मिस्ट्री शॉप में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
Free Fire Max के नए Mystery Shop इवेंट में प्लेयर्स को Sakura Bundle, Grand Slam Bundle, Stage Time Emote जैसे रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। हमने मिस्ट्री शॉप व्हिल को रोका, तो हमारे पास 89 नंबर आया है। इस तरह हमें इस शॉप में मिलने वाले आइटम्स पर 89 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। ऐसे में आइटम्स की कीमत पर आपको 89 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। यहां देखें रिवॉर्ड्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
1. Grand Slam Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, 89 प्रतिशत डिस्काइंट के बाद इसे आप 98 डायमंड्स में पा सकेंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
2. Sakura Bundle को क्लेम करने के लिए पहले आपको 10 डायमंड्स देकर बंडल को स्विच करना होगा और फिर इसे 89 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदें।
3. Stage Time Emote की कीमत 599 डायमंड्स है, जो कि 89 प्रतिशत ऑफ के बाद 65 डायमंड्स में मिलेगा।
1. Phantom Predator Gloo Wall skin
2. Universal Evo Token Crate
3. Duke Swallowtail (Top)
4. Dangerous Curse Katana
5. Ketupat Grenade
6. Midnight Oni (Head)
7. Princess Pink (Head)
8. Demin Shorts (Male)
9. Ryden Bobblehead
10. Trendy Diver (Top)
11. Black And Gold Shorts
12. BP S13 Token Crate
इस इवेंट को एक्सेस करने के लिए फोन में गेम ओपन करें। यहां आपको इवेंट सेक्शन में Mystery Shop को डेडिकेटेड बैनर दिखेगा। बैनर पर क्लिक करके आप इस इवेंट को एक्सेस कर सकेंगे।