Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 24, 2025, 04:06 PM (IST)
Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन अपडेट हो गया है। आज आपको इस सेक्शन से Bionic Vagabond Bundle और Volcanic Fury Gloo Wall Skin जैसे इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। अगर आप अपने लिए नया इन-गेम आइटम खरीदने की सोच रहे थे, तो आप इस स्टोर का रूख कर सकते हैं। इस सेक्शन के जरिए न केवल आप नए इन-गेम आइटम्स को सस्ते में खरीद सकते हैं बल्कि आप गेम में अपने Diamonds को सेव कर सकते हैं। इस गेम में किसी भी तरह के आइटम को खरीदने के लिए आपको इन-गेम करेंसी डायमंड्स की जरूरत होती है। डायमंड्स को गेम में असली पैसों से खरीदा जाता है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
Free Fire Max में Daily Special एक खास सेक्शन है। इस सेक्शन में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप उन्हें आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आज इस स्टोर में आपको Bionic Vagabond Bundle महज 749 डायमंड्स में मिल रहा है, जिसकी असल कीमत 1499 डायमंड्स है। इसके अलावा, 399 डायमंड्स की कीमत वाली Volcanic Fury Gloo Wall Skin को आप 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 199 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
1. Bionic Vagabond Bundle की कीमत जैसे कि हमने बताया 1499 डायमंड्स है, लेकिन इसे आप आज 749 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका
2. BP S5 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
3. Queen Boxer (Head) की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे आप 249 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।
4. Football Fantasy की कीमत 99 डायमंड्स है, जो कि 49 डायमंड्स में मिल रहा है।
5. Roaring Gunfighter (AUG+M1014) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे 20 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
6. Volcanic Fury Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जो कि 199 डायमंड्स में मिल रहा है।
फ्री फायर मैक्स में किसी भी आइटम को खरीदने के लिए डायमंड्स का इस्तेमाल होता है। ऐसे में यदि आप नए आइटम्स खरीदकर डायमंड्स सेव करना चाहते हैं, तो डेली स्पेशल स्टोर आपके लिए ही है।