Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 02, 2025, 09:35 AM (IST)
Free Fire Max में मिलने वाली वेपन स्किन महत्वपूर्ण आइटम्स में से एक है। इन स्किन से गन की पावर बढ़ती है। साथ ही, वेपन को क्लासी लुक मिलता है। इन्हें डायमंड खर्च प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन एक तरीका है, जिससे वेपन स्किन को फ्री में पाया जा सकता है, वो है इवेंट। जी हां, गेम में चलने वाले इवेंट से स्किन जैसे गेमिंग आइटम बिना डायमंड के पाए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में ऐसे ही गेमिंग इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप Green Flame Draco और Demonic Grin जैसी एक्सक्लूसिव स्किन हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इवेंट की डिटेल… और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
फ्री फायर मैक्स का Evo Vault एक लक रॉयल इवेंट है, जो गेमर्स के लिए अगले 29 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके वेपन स्किन जीती जा सकेंगी। इसके अलावा, बॉनफायर, लक रॉयल वाउचर और आर्मर क्रेट जैसे आइटम को भी पाने का मौका मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
गरेना फ्री फायर मैक्स के स्पेशल गेमिंग इवेंट में स्पिन करने के लिए डायमंड इस्तेमाल करने पड़ेंगे। गेम में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा।
नोट : इस तरह के इवेंट में वो आइटम दोबारा नहीं मिलेंगे, जिन्हें पहले स्पिन करके पाया जा चुका है।