Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Apr 04, 2024, 12:24 PM (IST)
Free Fire MAX को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए गेम डेवलपर गरेना (Garena) समय-समय पर इवेंट लॉन्च करता रहता है। इस कड़ी में अब गेम मेकर ने एक और इवेंट जोड़ा है, जिसका नाम Evo Vault है। इसमें प्लेयर्स को प्रीमियम कैटेगरी की इवो गन स्किन पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इसके अलावा इवेंट के जरिए टोकन क्रेट भी दिए जा रहे हैं, जिससे गन स्किन को अपग्रेड किया जा सकेगा। इससे गन की पावर कई गुना बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
गरेना के अनुसार, फ्री फायर मैक्स इवो वॉल्ट इवेंट में MP40, Thompson, MP5 और M4A1 जैसी गन्स के लिए Chromasonic, Cindered Colossus आदि एक्सक्लूसिव गन स्किन मिल रही हैं। इनके लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसके लिए इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
एक स्पिन के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे, जबकि 11 स्पिन के लिए 200 डायमंड लगेंगे। अच्छी बात यह है कि इन-गेम स्टोर पर अभी ऑफर उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर आप बल्क में डायमंड खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
इवेंट में स्किन के अलावा टोकन क्रेट भी मिल रहे हैं। इनके माध्यम से आप गन स्किन को अपडेट करके उसकी ताकत को कई गुना बढ़ा सकते हैं। डेवलपर का मानना है कि इन आइटम्स से प्लेयर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा और गेम मजेदार बनेगा। इससे मैच जीतने में भी बहुत मदद मिलेगी।
फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट अगले 30 दिन चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स प्रीमियम आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स की लिस्ट दी गई है :-
MP40-Chromasonic
Thompson-Cindered Colossus
M4A1-Infernal Draco
MP5-Platinum Divinity
Chromasonic (MP40) Token Crate
Cindered Colossus (Thompson) Token Crate
Infernal Draco (M4A1) Token Crate
Platinum Divinity (MP5) Token Crate
Gold royale voucher
Secret clue
Bonfire
Diamond royale voucher
Armor crate
Pocket market
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम ओपन करें।
2. होम स्क्रीन के लेफ्ट टॉप कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर टैप करें।
3. यहां आपको Evo Vault इवेंट दिखाई देगा।
4. उस पर क्लिक करके आप इवेंट में भाग ले सकते हैं।