comscore

Free Fire Max में गन स्किन के साथ पेट-कैरेक्टर पैक मिल रहा बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं

Free Fire Max में खास Evo Access अवेलेबल है, जिसे खरीदने पर गन स्किन के साथ-साथ ई-बैज, पेट और कैरेक्टर पैक जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं।

Edited by Ajay Verma |Published: Apr 29, 2025, 11:31 AM (IST)

Free Fire Max भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला मोबाइल गेम है। इसमें शानदार ग्राफिक्स, गेमप्ले के साथ-साथ जीत हासिल करने के लिए वेपन स्किन, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम मिलते हैं। इन सभी को प्राप्त करने के लिए अधिक डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, Evo Access पास के माध्यम से गन स्किन से लेकर एक्स्ट्रा पेट और कैरेक्टर पैक को फ्री में पाया जा सकता है। इसके अलावा, ई-बैज भी दिया जाएगा। इससे आपके अकाउंट को अलग पहचान मिलेगी। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Evo Access

फ्री फायर मैक्स का इवो एक्सेस बेहद खास पैस है। इसे 3 दिन, 7 दिन और 30 दिन यानी एक महीने की समय सीमा के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत क्रमश : 70 रुपये, 100 रुपये और 290 रुपये तय की गई है। इसकी सब्सक्रिप्शन लेने पर फ्री डायमंड रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

इस पास को लेने पर Blue Flame Draco और Ultimate Achiever गन स्किन दी जाएगी। इनके अप्लाई होने पर गन की पावर बढ़ने के साथ-साथ Elimination इफेक्ट, फायरिंग इफेक्ट और अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगी। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

अन्य बेनेफिट्स

गेम में पास लेने के बाद आपके लिए फ्री कैरेक्टर और पेट पैक अनलॉक हो जाएंगे। स्पेसल चैट बबल एक्टिव हो जाएगा। 100 से अधिक दोस्तों को जोड़ा जा सकेगा। ई-बैज मिलने के साथ आउटफिट के लिए एक्ट्रा स्लॉट मिलेगा।

पास लेने के लिए क्या करें ?

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम ओपन करें।
2. होम स्क्रीन के टॉप में बने डायमंड बटन पर टैप करें।
3. यहां से Evo Access सेक्शन में जाएं।
4. फिर 3, 7 या 30 दिन में से किसी एक पर क्लिक करके सब्सक्रिप्शन खरीद लें।
5. इसके बाद आपके लिए ऊपर बताए गए सभी बेनेफिट्स अनलॉक हो जाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको बताते चलें कि इस तरह की सब्सक्रिप्शन को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इससे गेमर्स को गेम में मिलने वाले सभी गेमिंग आइटम का उपयोग करने का मौका मिलता है। इससे उनका इंटरेस्ट गेम के प्रति बना रहता है।