Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Oct 19, 2024, 08:55 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया Emote Royale शुरू हो गया है। यह प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। इसे लक रॉयल के तहत लाया गया है। गेमर्स को इस लक रॉयल में ग्रैंड और बोनस प्राइज मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कोई टास्क नहीं करना होगा। जैसे कि ऊपर बताया है कि यह एक लक रॉयल है तो रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करने होंगे। स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत है। आइये, रिवॉर्ड और उन्हें पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
Free Fire MAX में Emote Royale अगले छह दिनों के लिए लाइव है। इस इवेंट की खासियत है कि गेमर्स को स्पिन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब है कि गेमर्स आधे दाम में स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिन पर कोई भी ग्रैंड प्राइज रिपीट नहीं होगा। गेमर्स को हर स्पिन पर अलग ग्रैंड प्राइज मिलेगा। गेमर्स के पास स्पिन करके रिवॉर्ड पाने के लिए यह अच्छा मौका है। वे सस्ते में कई धमाल आइटम पा सकते हैं। ये आइटम न सिर्फ उनके गेम को मजेदा बनाएंगे बल्कि जीतने में भी उनकी मदद करेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim