Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 01, 2025, 10:31 AM (IST)
Free Fire MAX में आज प्लेयर्स के पास Paradise Defender Bundle, Doggo, Sakura और Gloo Wall – Power of love जैसे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये आइटम आपको रिवॉर्ड के तौर पर किसी इवेंट के जरिए मिल रहे हैं तो ऐसा नहीं है। जी हां, यहां बताए गए आइटम को पाने के लिए आपको कोई टास्क या मिशन नहीं करना है। ये सभी आइटम्स डेली स्पेशल स्टोर के तहत मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि डेली स्पेशल स्टोर गेम का एक ऐसा सेक्शन है, जिसके तहत गरेना हर रोज नए-नए कॉस्मेटिक आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट देता है। प्लेयर्स बहुत ही कम डायमंड में काफी कुछ पा सकते हैं। आइये, आज मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire MAX Daily Special के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें हर रोज अलग-अलग आइटम पर छूट मिलती है और ऑफर्स को पाने के लिए एक दिन यानी 24 घंटे का समय होता है। इसेक बाद आइटम और उन पर मिल रहे ऑफर्स बदल जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू