Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2025, 12:50 PM (IST)
Free Fire MAX Daily Reward में प्लेयर्स को MAC10 – Bonus of Terror गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा भी गेमर्स कई धमाल रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर आप गेम के नए प्लेयर हैं तो बता दें कि गेम का डेवलपर Garena हर रोज प्लेयर्स को विभिन्न रिवॉर्ड पाने का मौका देता है। गेमर्स कुछ आसान से टास्क पूरा करके आइटम्स के लिए क्लेम कर सकते हैं। आइये, आज रिवॉर्ड में मिल रहे आइटम और उन्हें पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire MAX Daily Reward में प्लेयर्स को बहुत आसान से टास्क पूरे करने होते हैं। हर रोज नए-नए टास्क और रिवॉर्ड दिए जाते हैं। एक डेली मिशन को पूरा करने पर बोनस रिवॉर्ड मिलता है। एक सेट में 4 टास्क होते हैं। आज यानी 6 मार्च, 2025 को डेली मिशन में बोनस रिवॉर्ड के तौर पर MAC10 – Bones of Terror गन स्किन मिल रही है। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक