comscore

Garena Free Fire MAX में आया नया इवेंट, फ्री मिल रहे Motorbike - Tropical Dasher जैसे आइटम

Garena Free Fire MAX Explore the New Artifact इवेंट में प्लेयर्स को Motorbike - Tropical Dasher आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2025, 11:42 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में एक नया इवेंट Explore the New Artifact इवेंट शुरू हो गया है। यह इवेंट कई दिनों के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में उपलब्ध रहेगा। गेमर्स इवेंट के जरिए एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पा सकते हैं। गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर My Zone, Hipster Bunny Weapon Loot Crate के साथ-सात Motorbike- Tropical Dasher जैसे आइटम मिल रहे हैं। इस इवेंट की खास बात यह है कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX Explore the New Artifact

Garena Free Fire MAX Explore the New Artifact इवेंट 6 मार्च, 2025 से शुरू हो जाएगा। यह इवेंट 13 मार्च, 2025 तक चलेगा। गेमर्स के पास सभी रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। प्लेयर्स को रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा। हालांकि, वे ऐसा तब ही कर पाएंगे, जब उन्होंने दिए गए टास्क को पूरा कर लिया होगा। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्लेयर्स को तीन बार Artifact बिल्ड करने पर My Zone रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
गेमर्स 5 बार Artifact बिल्ड करके Hipster Bunny Weapon Loot Crate पा सकते हैं।
10 बार Artifact बिल्ड करके रिवॉर्ड के तौर पर Motorbike – Tropical Dasher के लिए क्लेम कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी के लेफ्ट साइड में प्लेयर्स को Events के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब गेमर्स को Activities में जाना होगा। उसके बाद उन्हें सबसे ऊपर Explore the New Artifact ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही वे इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब राइट साइड में सारे रिवॉर्ड की लिस्ट आ जाएगी।
  • आप जिस आइटम के लिए क्लेम करना चाहते हैं, उसके लिए दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप कई रिवॉर्ड बिना डायमंड के पा सकते हैं।