Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Feb 14, 2024, 12:59 PM (IST)
Free Fire Max फास्ट पेस्ड एक्शन बैटल रॉयल गेम है। इसमें जीत हासिल करने के लिए सटीक स्ट्रेटेजी बनाने के साथ-साथ सही निर्णय लेना और परफेक्ट कॉम्बैट स्किल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर आप यह गेम रोजाना खेलते हैं, लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाएं, तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ कॉम्बैट टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपको जीतने में मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स को आमतौर पर सलाह दी जाती है कि अपनी गन को हमेशा कैरी करें। इससे विरोधी को मारने में आसानी होगी। हालांकि, इससे रनिंग स्पीड कम हो जाती है। जब भी गेम में रनिंग करें, तो वेपन को कैरी न करें। ऐसा करने से स्पीड बढ़ जाएगी। आप आसानी से अपनी लोकेशन बदल सकेंगे और दुश्मन के करीब पहुंचकर उसे आसानी से मार सकेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में टीम बनाकर खेलने से मैच जीतने में बहुत आसानी होती है। कई बार फाइट्स के दौरान टीम के सदस्य घायल हो जाते हैं, तो उन्हें सबसे पहले रिवाइव करने का प्रयास करें। इसके लिए आप फ्रेग ग्रेनेड का इस्तेमाल करें। इससे टीम के बीच बॉन्डिंग अच्छी होगी। मुसीबत में बाकि के टीम मेट्स भी बदले में आपकी मदद करेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
अक्सर देखा गया है कि फ्री फायर मैक्स में ज्यादातर प्लेयर्स Med किट, व्हीकल रिपेयर या फिर मशरूम खाते वक्त वहीं खड़े रहते हैं। ऐसे करने से आपके गेम से बाहर होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसी गलती न करें। इस तरह के कार्य करते समय हमेशा झुक कर रहें। ऐसा करने से विरोधी आपको ट्रैक नहीं कर पाएगा।
ओपन स्पेस में जब भी विरोधी से सामना हो, तो एक सीध में रन न करें। ऐसा करने से आपसी से दुश्मन के शिकार हो जाएंगे। इसकी बजाय आप जिगजैग मैनर में रन करें। ऐसा करने से आप बुलेट्स से आसानी से बच जाएंगे। ऐसा करने से गेम के अंत तक बने रहने में मदद मिलेगी।
हमेशा ध्यान रखें कि जब आप दुश्मनों से घिर जाएं, तो हमेशा ग्लूवॉल का इस्तेमाल करें। इससे आपको हील करने और गन रिलोड करने का समय मिल जाएगा।