Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 18, 2024, 02:30 PM (IST)
Free Fire MAX में 7वीं एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन चल रहा है। इस मौके पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने गेम में एक नया इवेंट Free Fire Celebrations Continue शुरू किया है। इस इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Anemo Limelight और Pet स्किन के साथ-साथ और भी बहुत कुछ मिल रहा है। यह इवेंट गेम में दो हफ्तों के लिए आया है। प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय और अच्छा मौका है। इवेंट की पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स में Celebrations Continue इवेंट 17 जुलाई, 2024 को शुरू हो गया है। यह इवेंट गेम में 30 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स के पास कई सारे रिवॉर्ड पाने का मौका है। हालांकि, ये रिवॉर्ड गेमर्स को सीधा नहीं मिल रहे हैं। वे टोकन एक्सचेंज करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। कितने टोकन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, इसकी डिटेल नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
प्लेयर्स को ये टोकन पाने के लिए मिशन पूरे करने होंगे। यह मिशन हर रोज रिफ्रेश होंगे। अलग-अलग टास्क पूरा करने पर प्लेयर्स स्पेसिफिक नंबर में टोकन्स मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट