comscore

Free Fire Max में मिल रहा क्लासिक Captain Jaws Bundle, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में शानदार Captain Jaws Bundle मिल रहा है। अगर आप इस प्रीमियम बंडल को अनलॉक करना चाहते हैं, तो नीचे पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 30, 2024, 10:18 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max प्लेयर्स के लिए यह खबर बेहद खास है, क्योंकि आज Captain Jaws सेट पाने का मौका मिल रहा है। इसका उपयोग करके वे खुद को गेम में दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। इसके अलावा, इमोट शॉट, वेपन स्किन, पेट फूड और क्यूब फ्रैगमेंट जैसे आइटम्स को भी प्राप्त किया जा सकेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी आइटम के लिए अलग-अलग डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। news और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire Max Captain Jaws Bundle

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले इस प्रीमियम बंडल को अनलॉक करने के लिए बोयाह पास (Booyah Pass) खरीदना होगा। यह पास दो ऑप्शन प्रीमियम और प्रीमियम प्लस में अवेलेबल है, जिनकी कीमत क्रमश: 399 डायमंड और 899 डायमंड है। इनमें से किसी एक पास को खरीदने पर कैप्टन जॉस बंडल के साथ-साथ इमोट स्लॉट, एलिमिनेशन अनाउंसमेंट, प्रीमियम प्रोफाइल बैज और लेवल 100 तक हर खरीद पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

इसके अलावा, पास के साथ Woodpecker वेपन स्किन, लूट बॉक्स, क्यूब फ्रैगमेंट, सीक्रेट क्लू प्ले कार्ड, पेट फूड, बाउंटी टोकन और लक रॉयल वाउचर भी मिल रहे हैं। आमतौर पर इन आइटम को अलग-अलग खरीदने पर ज्यादा डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

बंडल पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप :

1. अपने मोबाइल फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने ‘मिशन’ सेक्शन पर टैप करें।
3. यहां आपको Captain Jaws बंडल दिखाई देगा। उसके पास अनलॉक बटन मौजूद होगा।
4. उस बटन पर टैप करें।
5. इसके बाद बोयाह पास ओपन होगा।
6. उसे खरीद कर आप इस बंडल को पा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फ्री फायर मैक्स मेकर गरेना (Garena) का मानना है कि इस तरह के मिशन से गेमर्स को कम डायमंड खर्च में प्रीमियम आइटम्स पाने का मौका है। इससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है और जीतने में मदद मिलती है।