Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 01, 2026, 10:03 AM (IST)
Free Fire Max में Booyah Pass Premium Plus को बहुत सस्ते में पाया जा सकता है। इसका नाम Red Mischief है। यह हाल ही में लाइव हुए Booyah Pass Ring इवेंट का हिस्सा है। इस स्पेशल पास के जरिए प्रीमियम बंडल के साथ-साथ लूट बॉक्स, वेपन स्किन, फीमेल बंडल, इमोट और एक्सट्रा इमोट स्लॉट को फ्री में क्लेम किया जा सकता है। साथ ही, प्रीमियम बैज मिलने के साथ एलिमिनेशन अनाउंसमेंट भी की जाएगी। यही नहीं आइटम की खरीद पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में एक्टिव Booyah Pass Ring लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके बोयाह पास प्रीमियम प्लस को पाया जा सकता है। साथ ही, BP Ring Token को भी क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Booyah Pass Premium Plus फ्री फायर मैक्स का स्पेशल पास है, जिसे खरीदने पर Little Red, Big Bad Woof बंडल, Red Petals इमोट, गोल्ड बैज और 4 से अधिक इमोट स्लॉट फ्री में मिल रहे हैं। 100 लेवल वाले प्लेयर को खरीद पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Elimination अनाउंसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है, लेकिन बोयाह पास रिंग से इसे बहुत सस्ते में पाया जा सकता है।
बोयाह पास रिंग में रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। 5 बार स्पिन के लिए 45 की जगह 40 डायमंड का उपयोग करना होगा।
जी हां, बोयाह पास रिंग इवेंट में स्पिन की बजाय टोकन एक्सचेंज करके भी पास को क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए एक्सचेंज सेंटर में जाना होगा, जहां 200 BP Ring Token के बदले बोयाह पास प्रीमियम प्लस मिलेगा। 90 टोकन बदलकर बोयाह पास प्रीमियम को अनलॉक किया जा सकता है।