comscore

Free Fire MAX में आ रही है लैग की समस्या? करें ये सेटिंग

Free Fire MAX में अगर आप लगातार लैग की दिक्कत आ रही है तो आप सेटिंग में मामूली बदलाव करके इसे दूर कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 29, 2024, 10:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में अच्छा परफॉर्म करने के लिए गेमर्स के पास स्किल का होना बहुत जरूरी है। हालांकि, गेम में लैग आने से भी प्लेयर्स को जीतने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण गेमर्स लैग से बचने की कोशिश करते हैं। कई बार फोन की खराबी की वजह से भी लैग आते हैं। हालांकि, गेम की सेटिंग में थोड़ा बदलाव करके इस दिक्कत से बचा जा सकता है। आज हम यहां ऐसी ही कुछ सेटिंग के बारे में बताने वाले हैं, जिनका यूज करके आप गेम में आने वाले लगातार लैग को कम कर पाएंगे। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire MAX में लैग को ऐसे करें कम

कई बार खराब ग्राफिक्स के कारण भी Free Fire MAX लैग की समस्या आने लगती है। इसको ठीक करने के लिए आप नीचे दी गई सेटिंग कर सकते हैं। सेटिंग के लिए अलावा भी गेमर्स को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

इन बातों का रखें ध्यान

  • गेम में लैग की समस्या न आए इसके लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
  • फोन में पर्याप्त फ्री RAM होनी चाहिए।
  • डेटा सेव मोड बंद करके रखें।
  • गेम खेलते समय पावर यानी बैटरी सेव मोड को भी ऑफ कर दें।
  • प्लेयर्स को थर्ड पार्टी बूस्टर का यूज भी नहीं करना चाहिए।

ये सेटिंग करें

  • ग्राफिक्स- स्मूथ
  • हाई FPS – नॉर्मल
  • ऑटो स्केल – बंद

इसके बाद आपको गेम में काफी फर्क देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, Free Fire MAX में अच्छा परफॉर्म करने के लिए सेंसिटिव सेटिंग का अच्छा होना भी बहुत जरूरी है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। नीचे दी गई सेंसिटिव सेटिंग भी लैग को कम करने में मदद करती है। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • जनरल: 96-100
  • रेड डॉट: 94-98
  • 2x स्कोप: 85-89
  • 4x स्कोप: 54-58
  • स्नाइपर स्कोप: 48-52
  • फ्री लुक: 80-84

सेटिंग में यहां दिए गए बदलाव करके लैग को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्लेयर्स को गेम जीतने में मदद मिलेगी।