Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 29, 2024, 09:19 AM (IST)
Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। गेमर्स एक से एक धमाल आइटम पा सकते हैं। हाल में एक नया फेडेड व्हील Feathered Aura गेम में लाइव हो गया है। इस फेडेड व्हील में गेमर्स को Feathered Aura Emote, Pet Food, लूट बॉक्स, मोटरबाइक आदि आइटम पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, जैसे कि हमने ऊपर बताया है कि यह एक फेडेड व्हील है। इस कारण इसमें गेमर्स को स्पिन करके आइटम पाने होंगे। स्पिन के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire MAX Feathered Aura इवेंट अगले सात दिनों के लिए गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स को प्राइज लिस्ट में उन दो आइटम को हटाना होगा, जिन्हें पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद वे स्पिन या ड्रॉ कर सकेंगे। बता दें कि हर स्पिन या ड्रॉ पर गेमर्स को अलग रिवॉर्ड मिलेगा। प्राइज लिस्ट में से मिला एक आइटम दोबार स्पिन करने पर रिपीट नहीं होगा। साथ ही, ड्रॉ की कीमत बढ़ती जाएगी। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
इस इवेंट की खास बात यह है कि गेमर्स को स्पिन करने पर डिस्काउंट मिल रहा है। वे पहले स्पिन को 44 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 5 डायमंड में कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू