Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 26, 2024, 01:29 PM (IST)
Free Fire MAX अपने शानदार ग्राफिक्स, कैरेक्टर ही नहीं बल्कि पेट्स की वजह से भी प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इस गेम में पेट्स का अलग महत्व है। ये पेट्स अलग-अलग प्रकार की पावर के साथ आते हैं, जिससे गेम जीतने और अंत तक बने रहने में मदद मिलती है। इनके यूज से गेमिंग अनुभव भी बेहतर होता है। हम आपको इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के कुछ टॉप-क्लास पेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन पेट्स पर डालते नजर… और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
फ्री फायर मैक्स में Mr. Waggor पेट बेहद शानदार है। यह क्यूट दिखने के साथ काफी पावरफुल भी है। इसके पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। यह 120 सेकेंड में 1 ग्लू वॉल जनरेट करता है। इस वॉल का इस्तेमाल करके आप फाइट्स के दौरान आप दुश्मनों से अपने आप को बचा सकेंगे और खुद को हील कर पाएंगे। इससे आपको गेम के अंत बने रहने में मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत
Detective Panda के पास Panda’s Blessings नाम की पावर है। इसकी खूबी है कि यह प्लेयर की हर किल पर 4HP हेल्थ बढ़ा देता है। इसे हेल्थ बढ़ाने का सबसे बेहतर जरिया माना गया है। आप गेम में इस पेट का उपयोग करके अपने आप को गेम में बनाए रख सकते हैं। इसकी मदद से गेम जीतने में काफी आसानी होगी। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips
फ्री फायर मैक्स में Ottero पेट है। इसे गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी पावर का नाम डबल ब्लंडर है। यह प्लेयर की हेल्थ को 35 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
रॉकी गेम का पॉपुलर पेट है। इसकी पावर Stay Chill है। इसके आने से कैरेक्टर के कूलडाउन समय 6 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यह पेट उन प्लेयर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जिनके कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम बहुत ज्यादा है। इस पेट के इस्तेमाल से आप गेम में लंबे समय तक बने रह पाएंगे। इसे इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।