Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 21, 2025, 04:23 PM (IST)
Free Fire Max में विरोधी को नॉक आउट करने के लिए वेपन स्किन, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम मिलते हैं। इनके उपयोग से आपके कैरेक्टर और वेपन की पावर कई गुना बढ़ जाती है। इसके साथ बचाव के लिए Gloo Wall भी मिलती हैं, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी इस आइटम का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और दुश्मन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हम यहां कुछ काम के टिप्स देने वाले हैं, जिनका ध्यान ग्लू वॉल यूज करते वक्त रखना है। इससे मैच में पूरा प्रोटेक्शन मिलेगा। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
फ्री फायर मैक्स में मैच के दौरान ग्लू वॉल को सीधा प्लेस न करें। इसकी बजाय थोड़ा साइड में प्लेस करिए। इससे आपको दुश्मन पर पलटवार करने का चांस मिलेगा। साथ ही, बचाव करना भी आसान हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
गरेना फ्री फायर मैक्स में होने वाली घातक गन फाइट में केवल ग्लू वॉल की मदद से खुद को बचाया जा सकता है। इसलिए इस वॉट को तुरंत एक्टिवेट करना जरूरी है। इसके लिए आप फायर बटन के आसपास ग्लू वॉल बटन को प्लेस करें। इससे आप हैवी फायरिंग के वक्त तेजी से ग्लू वॉल को एक्टिवेट करके खुद को बचा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
ग्लू वॉल का इस्तेमाल केवल बचाव के लिए नहीं बल्कि सरप्राइज अटैक के लिए किया जा सकता है। इस हमले के लिए पहली ग्लू वॉल को विरोधी के सामने प्लेस करें। फिर अपनी प्लेस चेंज करके अलग एंगल से हमला करें। इससे दुश्मन को संभलने का मौका मिलेगा और जल्दी नॉक आउट हो जाएगा।
अगर आप विरोधी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं, तो एक ग्लू वॉल आपको नहीं बचा सकती है। टीम से बचने के लिए एक ग्लू वॉल के पीछे दूसरी ग्लू वॉल प्लेस करें। इससे वॉल सॉलिड हो जाएगा, जिससे आपको खुद को हील करने, गन लोड करने और अगले मूव प्लान करना चांस मिल जाएगा।