Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2024, 06:03 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई गन्स का ऑप्शन मिलता है। गन गेमर्स की जीतने में भी मदद करते हैं। साथ ही, उनके गेम को मजेदार भी बनाते हैं। नए प्लेयर्स को कई बातों को ध्यान में रखकर गन सिलेक्ट करनी चाहिए। आज हम ऐसी गन्स की बात करने वाले हैं, जो प्रो प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं और वे उनका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइये, प्रो प्लेयर्स द्नारा ज्यादातर इस्तेमाल की जाने वाली गन्स की लिस्ट जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
प्रो प्लेयर्स द्नारा पसंद की जाने वाली गन की लिस्ट में सबसे पहला नाम Woodpecker का आता है। मिड और लॉन्ग दोनों रेंज की फाइट के लिए यह गन प्रो प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसका आर्मर पेनिट्रेशन भी काफी अच्छा है और बेहतरीन एक्यूरेसी के चलते इससे सटीक शॉट लगाने में मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
Free Fire MAX में Scar भी प्रो प्लेयर्स की पसंदीदा गन में से एक है। इसका यूज ज्यादातर मिड रेंज फाइट के लिए किया जाता है। हालांकि, रिकॉईल के मामले में बेहतर नहीं है। इस दन का डैमेज, रेंज, मूवमेंट स्पीड और अन्य कई मामलों में जबरदस्त है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
फ्री फायर मैक्स प्रो प्लेयर्स के लिए MAG-7 भी काफी उपयोगी होती है। मिड और लॉन्ग रेंड फाइट में स गन की मदद से किल्स पा सकते हैं। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। मैग्जीन साइज के मामले में भी यह अच्छा ऑप्शन है। इसका 1v4 फाइट में काफी यूज होता है।
यह गन 100 का डैमेज देती है। यही कारण है कि इसे प्रो प्लेयर काफी पसंद करते हैं। दुश्मन के पास होने पर इसका गन का यूज करके एक शॉट में ही आप उसका खात्मा कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका मैग्जीन साइज छोटा है। इसमें केवल दो बुलेट आती हैं। इस कारण सोच समझक कर शूट करें।
स्नाइपर राइफल की लिस्ट में M82B प्रो प्लेयर्स की पंसदीदा गन है। लॉन्ग रेंड फाइट में आप इसका यूज करके अपने दुश्मनों का खात्मा कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि गन का यूज करके ग्लू वॉल के आर-पार भी फायर की जा सकती है।