Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Mar 20, 2024, 06:59 PM (IST)
Free Fire MAX में कई गन्स मिलती हैं। प्लेयर्स को इनका यूज जरूर करना चाहिए। इनकी मदद से वे आसानी से गेम जीत सकते हैं। हालांकि, उन्हें अपने गेमप्ले के आधार पर एक सही गन सिलेक्ट करनी चाहिए। साथ ही, हर गन एक अलग पावर के साथ आती है। गेमर्स को ध्यान देना चाहिए कि उनके गेमप्ले के लिए कौन सी गन बेस्ट है। प्रो प्लयर्स किसी भी गन का आसानी से अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, नए प्लेयर्स के लिए सही गन्स को ठीक से यूज करना आसान बात नहीं है। इस कारण हम आज ऐसी गन्स बताने वाले हैं, जो नए प्लेयर्स के लिए बेस्ट हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
MP40 को फ्री फायर मैक्स में काफी पसंद किया जाता है। यह नए प्लेयर्स के लिए शानदार है। इसका फायर ऑफ रेट काफी अच्छा है। दुश्मनों को मारने में ये गेमर्स की मदद करती है। गन 48 का डैमेज देती है। इसका रेट ऑफ फायर 83 है। इसकी मूवमेंट स्पीड 88 है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX की इस राइफल का यूज भी नए प्लेयर्स को जरूर करना चाहिए। यह अच्छा डैमेज देती है। साथ ही, गन को आसानी से बेलेंस किया जा सकता है। इसके साथ प्लेयर्स अटैचमेंट भी यूज कर सकते हैं। इसका डैमेज 56 और रेट ऑफ फायर 61 है। एक्यूरेसी के मामले में भी यह गन अच्छी है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
FAMAS गन को भी फ्री फायर मैक्स में काफी पसंद करते हैं। इसमें ब्रस्ट मोड भी मिलता है। इस गन के साथ प्लेयर्स एक बार में तीन बुलट फायर कर सकते हैं। स्कोप्ड के साथ यह गन और भी खतरनाक हो जाती है। इसका डैमेज 54 और रेट ऑफर 72 है।
फ्री फायर मैक्स के नए प्लेयर्स के लिए बेस्ट गन की लिस्ट में Woodpecker का नाम भी शामिल है। यह पहले से ही स्कोप के साथ आती है। इससे लॉन्ग रेंज फाइट को भी आसानी से जीता जा सकता है। इसका डैमेज 85 और रेट ऑफ फायर 38 है। इस गन की मूवमेंट स्पीड 74 है।
इन सभी गन्स की मदद से नए प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स गेम आसानी से जीत सकते हैं।