Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 23, 2025, 08:57 AM (IST)
Free Fire Max को मजेदार बनाने के लिए नया इवेंट आ गया है। यह Backpack Royale है। इसमें अलग-अलग डिजाइन वाले शानदार बैकपैक मुफ्त में मिल रहे हैं। इनके साथ आउटफिट, वेपन लूट क्रेट और आर्मर सप्लाई जैसे आइटम भी ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन सभी आइटम के उपयोग से अपने कैरेक्टर को न केवल शानदार लुक दिया जा सकता है बल्कि अपने वेपन की ताकत को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। आप यहां स्पिन करके जबरदस्त बैकपैक और आउटफिट पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max में लाइव हुआ Backpack Royale एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले बैकपैक और आउटफिट को स्पिन करके पाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह गेमिंग इवेंट आपके लिए अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Backpack
Trouble Unchained
Wicked Teddy
Maniac Sidekick
Jester’s Trick
Chunky Shades
Green Sunglasses
Bat-Studded Basher
Parachute-Pumkin Land
Gang Legman Outfit
FAMAS Vampire Weapon Loot Crate
Swordsman Legends Wepaon Loot Crate
Silent Eye Weapon Loot Crate
Red Samurai Weapon Loot Crate
Armor Crate
Supply Crate
Leg Pocket
Pocket Market
Bonfire
Bounty Token
लक रॉयल इवेंट में किसी भी आइटम को क्लेम करने के लिए स्पिन करना पड़ता है। इसके लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। 1 बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड लगते हैं। वहीं, 5 बार स्पिन करना हो, तो 40 डायमंड का उपयोग करना होगा।
1. रिवॉर्ड क्लेम करने के लिए अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन पर दिख रहे स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर बैकपैक रॉयल इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब स्पिन बटन दबाएं।
5. इसके बाद स्पिन शुरू होगा और कुछ सेकेंड बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।