Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 17, 2025, 08:35 AM (IST)
Free Fire Max में नया टॉप-अप इवेंट लाइव किया गया है। यह Blast Top-Up है, जो सीमित समय के लिए जारी हुआ है। इसमें डायमंड खरीदने पर शानदार वेपन स्किन से लेकर फेस मास्क तक फ्री में मिल रहा है। इन आइटम के उपयोग से गन की पावर बढ़ जाएगी, जिससे किल निकालने में आसानी होगी। साथ ही, गेमर्स को गेम में बेहद यूनीक लुक मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
फ्री फायर मैक्स का यह शानदार टॉप-अप इवेंट 16 फरवरी, 2025 से शुरू होकर अगले महीने यानी मार्च में 15 तारीख तक चलेगा। इस दौरान गेमर्स गेम में डायमंड खरीदकर गन स्किन, टॉप, फेस मास्क, बॉटम और शूज पा सकते हैं। इन आइटम के अलावा विंग्स ऑफ विक्टरी और सिल्वर विंग पाने का भी मौका मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
अंत में आपको बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स पर बैन लगने के बाद भारत में फ्री फायर मैक्स को लॉन्च किया गया। अपने ग्राफिक्स, गेमप्ले और इवेंट्स की बदौलत आज यह सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया है। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका