Written By Manisha
Free Fire MAX 3 Best Pets: फ्री फायर मैक्स में लंबे समय तक टिकने के लिए आपके पास सिर्फ वेपन्स होना ही काफी नहीं है। दरअसल, गेम में कई अन्य आइटम्स मौजूद होते हैं, जिनके साथ न केवल आप गेम में अपनी ताकत बढ़ा सकते हैं बल्कि गेम जीतने के चांसेस को भी बढ़ा सकते हैं। जी हां, हम फ्री फायर मैक्स के पेट्स की बात कर रहे हैं। पेट्स अपनी स्पेशल पावर्स के साथ गेम में न केवल आपको ताकतवर बनाते हैं बल्कि इनके साथ गेमप्ले भी काफी शानदार हो जाता है। अगर आप कुछ अच्छे पेट्स पर अपने डायमंड्स खर्च करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स के 3 सबसे खतरनाक पेट्स की जानकारी यहां देने जा रहे हैं, जिनके साथ आप गेमप्ले काफी जबरदस्त हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
Detective Panda को Free Fire Max गेम में 199 डायमंड्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इस पेट के पास Panda’s Blessing नाम की ताकत होती है, जो कि हर किल के बाद आपके हेल्थ प्वाइंट्स को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप गेम के मैदान में घायल भी हो जाते हैं, तो यह पेट आपका साथ नहीं छोड़ेगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Beaston भी फ्री फायर मैक्स का एक खतरनाक पेट है, जिसे प्लेयर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस पेट को आप गेम में 199 डायमंड्स देकर खरीद सकते हैं। इस पेट की पावर की बात करें, तो यह Helping Hand नाम की ताकत के साथ आता है। इस पावर के साथ थ्रो स्पीड को बढ़ाया जाता है। इस पेट का इस्तेमाल कर आप ग्रैनेड, ग्लू वॉल स्किन आदि को 30 प्रतिशत अधिक दूर फेंक सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप बैटल रॉयल व क्लैश स्क्वाड मोड दोनों में कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Mr. Waggor को Free Fire Max का काफी पसंद किया जाने वाला पेट है। इस पेट के पास Smooth Glod नाम की पावर होती है। यह पेट गेम में अपने मालिक के लिए जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा ग्लू वॉल प्रोवाइड करता है। यह पेच हर 100 सेकेंड्स में ग्लू वॉल बना सकता है। इस पेट की कीमत 199 डायमंड्स है।