Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2025, 09:17 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया इवेंट लाइव हो गया है। यह शानदार इवेंट Midnight Brawl है। इसमें गोल्ड (Gold) मिल रहा है, जिसे बिना डायमंड के पाया जा सकता है। इसके साथ लक रॉयल वाउचर और Parang स्किन भी मिल रही है। इन सभी आइटम को मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। अगर आप इन आइटम को रिवॉर्ड के तौर पर जीतना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे, जिससे आप आसानी से ईनाम जीत पाएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Midnight Brawl इवेंट एक्टिव हुआ है। यह एक टास्क इवेंट है। इसमें गोल्ड से लेकर Parang स्किन तक को जोड़ा गया है, जिन्हें आप बिना डायमंड के प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन आइटम के लिए आपको कुछ टास्क को पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
टास्क इवेंट से आसानी से रिवॉर्ड पाया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :
1. गोल्ड और वेपन स्किन जैसे रिवॉर्ड पाने के लिए फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर Midnight Brawl इवेंट दिखेगा, उस पर टैप करें।
4. इवेंट पढ़ें और मैच में जाकर परफॉर्म करें।
5. फिर इस सेक्शन में दोबारा आए और क्लेम बटन दबाएं।
6. इस तरह आप रिवॉर्ड पा सकेंगे।