Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 28, 2023, 12:17 PM (IST)
Free Fire India का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह फ्री फायर का भारतीय वर्जन है। इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है। फ्री फायर भारत में पिछले साल फरवरी में बैन हो गया था। अब गेम के इंडियन वर्जन को कई बदलावों के साथ लाया जा रहा है। इसका गेमप्ले काफी हद तक फ्री फायर ग्लोबल जैसा हो सकता है। हालांकि, इसके बाद भी प्लेयर्स को कई नए एक्सपीरियंस मिलेंगे। गेम 5 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाला था। अब इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
लॉन्च से पहले ही लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने गेम में कई खास फीचर्स बताए हैं, जो इसे ग्लोबल वर्जन से अलग बना रहा है। गरेना ने हाल में #Playitright कैपेंन लॉन्च किया है। गेम में ग्लोबल वर्जन से अलग बहुत कुछ तो नहीं मिलेगा। हालांकि, इसमें कुछ ऐसे फीचर्स के साथ लाया जा रहा है, जो प्लेयर्स को अलग एक्सपीरियंस के साथ गेम को ग्लोबल वर्जन से भी अलग बना रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
फ्री फायर इंडिया और फ्री के वेरिफिकेशन सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Free Fire India का वेरिफिकेशन सिस्टम प्लेयर्स के पैरेंट्स को गेम खेलते समय बच्चों पर नजर रखने के लिए बेहतर सुपरविजन देगा। BGMI की तरह फ्री फायर इंडिया में भी 18 साल के कम वाले बच्चों को अपने पैरेंट्स से अप्रूवल लेना होगा। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
Free Fire India में प्लेयर्स के लिए गेम खेलने की लिमिट भी सेट होगी। अभी यह साफ नहीं है कि इस फीचर को कैसे लाया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि इस फीचर में हर दिन प्लेयर्स के लिए गेम खेलने के लिए स्पेसिफिक टाइम लिमिट सेट होगी।
फ्री फायर इंडिया को ग्लोबल वेरिएंट से अलग करने के लिए गरेना एक नया फीचर लेकर आ रहा है। यह प्लेयर्स को गेम के बीच में ब्रैक लेने के लिए रिमांडर देगा। इससे लगातार लंबे समय तक प्लेयर गेम नहीं खेल पाएंगे।
फ्री फायर इंडिया में एक और ऐसा फीचर देखने को मिलेगा, जो इसे फ्री फायर से बिल्कुल अलग कर देगा। इसमें प्लेयर्स इन-गेम करेंसी यानी डायमंड लिमिट में ही खर्च पाएंगे। इससे पैरेंट्स की टेंशन कम हो जाएगी।