Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 26, 2023, 10:40 PM (IST)
Free Fire India APK गेम के लॉन्च होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। इस गेम को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इन दिनों इंटरनेट पर फ्री फायर इंडिया से जुड़े सैकड़ों APK लिंक उपलब्ध हैं। इन लिंक के जरिए गेम डाउनलोड करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फ्री फायर इंडिया गेम की लोकप्रियता को भुनाने के लिए साइबर अपराधी इसके फर्जी लिंक के जरिए यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। इन लिंक के जरिए यूजर्स के डिवाइस में मेलवेयर यानी वायरस भेजकर उनकी निजी जानकारियां और बैंकिंग डिटेल्स आदि को चोरी कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
Garena ने अपने बैटल रॉयल गेम को 5 सितंबर को लॉन्च करने वाला था, लेकिन इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की गई। हालांकि, इसके बाद से गरेना ने इस गेम की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी अपडेट नहीं किया है। फ्री फायर मैक्स में आए दिवाली इवेंट ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर एक बार फिर से उम्मीदें जगाई हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
इससे पहले गरेना के बैटल रॉयल गेम Free Fire को फरवरी 2022 में भारत सरकार ने बैन कर दिया था। गेम बैन होने के डेढ़ साल के बाद गरेना ने इसे फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च करने की घोषणा की थी। गेम लॉन्चिंग की घोषणा के बाद इसे प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस गेम को 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्री रजिस्टर कर चुके हैं। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

गेम की लोकप्रियता का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। Free Fire India के APK लिंक को अपलोड करके यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। यूजर्स को इन लिंक्स को इग्नोर करना चाहिए। गेम लॉन्च होने के बाद ही इसका आधिकारिक APK लिंक उपलब्ध होगा। फिलहाल यूजर्स फ्री फायर मैक्स को भारत में खेल सकते हैं। इस गेम को केवल Android यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। iPhone यूजर्स को फ्री फायर इंडिया की लॉन्चिंग का इंतजार करना चाहिए।