comscore

BGMI में बैकपैक के साथ मिल रहा Untamed Celestial सेट, गेमर्स ऐसे करें क्लेम

BGMI Untamed Celestial बेहद शानदार इवेंट है। इसमें प्रीमियम Untamed Celestial सेट मेन रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल मेल व फीमेल गेमर्स कर सकती हैं। इसके साथ ही बैकपैक व डायमंड रिंग जैसे आइटम भी मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 24, 2025, 01:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI गेमर्स के लिए नया Untamed Celestial Gilt इवेंट आ गया है। इसमें Untamed Celestial सेट, वेपन स्किन और बैकपैक पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट में मॉडिफिकेशन मटेरियल व डायमंड रिंग जैसे आइटम भी रिवॉर्ड्स के तौर पर मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ड्रॉ इवेंट है। इसमें रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। news और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

BGMI Untamed Celestial Gilt

बीजीएमआई का यह इवेंट आज यानी 24 जनवरी, 2025 को एक्टिव किया गया है, जो 21 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स इन-गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करके इवेंट में ड्रॉ करके नीचे बताए गए रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। इसके अलावा, Auspicious Scroll कलेक्ट करके भी आइटम हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए गेमर्स को Gem एक्सचेंज सेंटर में जाना होगा। news और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Reward List

  • Untamed Celestial Set
  • Meridian Scroll Glider
  • Ink Library Backpack
  • Auspicious Scroll
  • Roaring Immolation Weapon Skin
  • Roaring Immolation Grenade
  • Roaring Immolation Molotov Cocktail
  • Modification Material
  • 6X Scope
  • 4X Scope
  • Extended Quickdraw Mag
  • Holographic Sight
  • Red Dot Sight
  • Untamed Celestial Space Gift
  • Paint
  • Sports Car
  • Diamond Ring
  • Auspicious Scroll Fragment

कितने खर्च करने होंगे UC

गेम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इवेंट में एक बार ड्रॉ करने के लिए 60UC की बजाय 10UC खर्च करने होंगे। वहीं, 10 बार ड्रॉ करने के लिए 600UC की जगह 540UC का उपयोग करना होगा। news और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे पाएं इवेंट से रिवॉर्ड्स

  • ऊपर बताए गए गेमिंग आइटम पाने के लिए फोन में BGMI ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • टॉप में Untamed Celestial इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर नीचे दिए गए ड्रॉ बटन पर टैप करें।
  • इस तरह आप इवेंट से धमाकेदार रिवॉर्ड पाकर गेम में अपने आप को अलग लुक दे सकेंगे।

बीजीएमआई में खासतौर पर गेमर्स के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए इवेंट को जोड़ा जाता है। इससे गेम मजेदार बनता है और गेमर्स को प्रीमियम आइटम पाने का चांस मिलता है।