comscore

BGMI UC Guide: क्या है UC और कैस पा सकते हैं आप? डिटेल में जानें

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी मिलती है। गेमर्स इनका यूज कई तरीकों से कर सकते हैं। इन्हें पाने के लिए प्लेयर्स कई तरीके अपना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 28, 2024, 01:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। गेम को खआसतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। गेमर्स को आकर्षित करने के लिए गेम का डेवलपर Krafton कई कॉस्मेटिक आइटम ऑफर करता है। ये न सिर्फ गेम को और भी मजेदार बनाते हैं बल्कि जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। गेम में समय-समय पर इवेंट भी आते हैं। इन इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर फ्री में कॉस्मेटिक आइमट मिल जाते हैं। हालांकि, ऐसा काफी कम होता है। Krafton गेमर्स को ये आइटम खरीदने का मौका देता है। इसके लिए UC की जरूरत होती है। आज हम इस आर्टिकल में UC क्या है और इसे कैसे पा सकते हैं। इसके बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!

BGMI UC Guide

UC, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) में यूज होने वाली इन-गेम करेंसी है। BGMI UC के अलावा, बैटल पॉइंट्स (BP) लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में उपलब्ध अन्य इन-गेम करेंसी है। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

प्लेयर्स गेम जीतकर या इसमें भाग लेकर बैटल पॉइंट्स कलेक्ट कर सकते हैं। गेमर्स को BGMI में UC हासिल करने के लिए असली के पैसे खर्च करने होंगे। news और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download

गेमर्स इन दोनों इन-गेम करेंसी के साथ कॉस्मेटिक्स हासिल कर सकते हैं। हालांकि, वे केवल BGMI UC की मदद से एपिक, लेजेंडरी या माइथिक जैसे हाई कॉस्मेटिक्स खरीद सकते हैं।

फ्री UC पाने का तरीका

BGMI UC को फ्री में हासिल करने के लिए प्लेयर्स Google Opinion Rewards इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे फ्री में BGMI UC खरीदने के लिए सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BGMI UC को फ्री में हासिल करने का दूसरा तरीका रिडीम कोड है। डेवलपर क्राफ्टन अक्सर रिडीम कोड जारी करता है, जिसका उपयोग BGMI UC हासिल करने के लिए किया जा सकता है।