Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 29, 2023, 10:52 AM (IST)
BGMI Redeem Codes for Today 29 July 2023: Krafton ने अपने प्लेयर्स के लिए आज यानी 29 जुलाई के रिडीम कोड जारी कर दिए हैं। इन कोड्स को रिडीम करने पर प्लेयर्स कॉस्टयूम, गन स्किन और गोल्डन पैन जैसे आइटम मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि ये कोड्स सीमित समय के लिए एक्टिव रहते हैं और ये रीजन स्पेसिफिक होते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
गेम डेवलपर ने आज जिन रिडीम कोड्स को रिलीज किया है, वे भारतीय सर्वर के लिए हैं। इसका मतलब है कि भारतीय प्लेयर्स इन कोड्स को रिडीम कर सकते हैं। इसके बदले प्लेयर्स को फ्री में गन स्किन और गोल्डन पैन जैसे आइटम मिल सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
1. बीजीएमआई कोड्स को रिडीम करने के लिए गेम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://www.battlegroundsmobileindia.com/redeem
2. अपनी गेम कैरेक्टर आईडी के साथ-साथ रिडीम कोड और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
3. रिडीम बटन पर टैप करें।
4. इसके बाद सिस्टम आपसे आपके द्वारा एंटर की गई जानकारी को वेरिफाई करने के लिए कहेगा।
5. ‘OK’ बटन पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
6. अब कोड रिडीम हो जाएगा और फ्री आइटम आपके गेम अकाउंट में अपने आप आ जाएगा। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
गेम निर्माता क्राफ्टन ने कुछ दिन पहले अपने सबसे बड़े टूर्नामेंट BGIS 2023 की घोषणा की थी। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक चलेगी और इसमें 2048 टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें टॉप-64 टीमों को चुना जाएगा और इनके बीच फिनाले खेला जाएगा। यह फाइनल मैच LAN इवेंट के जरिए आयोजित होगा।
इससे पहले कंपनी ने दिग्गज ब्रांड Bugatti के साथ हाथ मिलाया था। इसके तहत अब प्लेयर्स गेम में Bugatti Veyron 16.4 Grand Sport Vitesse और Bugatti La Voiture Noire कार को अनलॉक करके गेम में खेल सकते हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स को मुफ्त में सीक्रेट कलर थीम और पैराशूट मिलेगा।
याद दिला दें कि बैटल रॉयल गेम BGMI को पिछले भारत में भारत में बैन किया गया था। गेम पर केंद्र सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। अब इस गेम को दोबारा लॉन्च किया गया है।