Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 18, 2023, 01:14 PM (IST)
BGMI redeem codes for June 18: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया बीजीएमआई ने आज यानी 18 जून के रीडिम कोड जारी कर दिए हैं। प्लेयर्स इन कोड्स को रीडिम करके फ्री इमोट्स, Falcon, व्हीकल स्किन, आउटफिट और गन स्किन जैसे आइटम मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इन रीडिम कोड को रिलीज करने का मकसद गेम को इंटरेस्टिंग बनाना और प्लेयर्स को बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करना है। और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन
गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने कुछ दिन पहले BGMI प्लेयर्स के लिए पहला अपडेट रिलीज किया था। इस अपडेट के तहत गेम में 1×1 साइज का नया Nusa मैप जोड़ा गया। इसमें कई ट्रॉपिकल जोन को ऐड किया गया। इसके अलावा, मैप में नई जिप लाइन और एटीवी देखने को मिली। साथ ही, बीजीएमआई के गेमप्ले को भी सुधारा गया। और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक
अपडेट रिलीज करने के लिए कंपनी ने इंडिया की हार्टबीट नाम का कैंपेन भी शुरू किया था। इस पहल के तहत भारत के टॉप गेमर्स की कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिससे उन्हें नई पहचान मिली। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने साल 2022 में इस मोबाइल गेम को आईटी एक्ट 69 नियम का उल्लघंन करने की वजह से बैन किया था। हालांकि, अब बीजीएमआई को 3 महीने के ट्रायल पर दोबारा देश में पेश किया गया है।