Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 20, 2025, 10:56 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में सोलो खेलते हुए मैच जीतना बहुत कठिन है। इस मोड में जीतने के लिए कड़ा अभ्यास करना पड़ता है। ज्यादातर खिलाड़ी अकेले खेलते हुए जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। अगर आप भी इन गेमर्स में से एक हैं और सोलो मैच में टिक नहीं पाते हैं, तो हम आपको यहां कुछ खास टिप देने जा रहे हैं, जिससे सोलो मैच के दौरान सर्वाइव करने में मदद मिलेगी और जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं… और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो
1. बीजीएमआई में हाई-रिस्क वाली लोकेशन पर लैंड करने से जल्दी नॉक आउट होने की स्थिति पैदा हो जाती है। इस परिस्थिति से बचने के लिए मैच में ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां गेमर्स की संख्या कम हो। इससे आप बेस्ट आइटम कलेक्ट कर पाएंगे और आपके सर्वाइव का चांस बढ़ जाएगा। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर
2. गेम में अकेले खेलते हुए हमेशा अपने आसपास की जगह पर नजर रखें और आवाज को ध्यान से सुनें। इससे दुश्मन को ट्रैक करने में आसानी होगी।
3. बीजीएमआई में अकेले खेलते हुए दुश्मन व उनकी टीम से दूरी बनाए रखें। साथ ही, समय-समय पर कवर लेते रहें। इससे फायदा यह होगा कि आप विरोधी पर नजर रख सकेंगे और मौका मिलने पर उसे मार गिरा सकेंगे।
4. सोलो मैच में प्लाइंग के साथ आगे बढ़ें। इसके साथ दुश्मन की संख्या को ध्यान में रखें। सही स्थिति आने पर ही विरोधी के करीब जाकर हमला करें। इससे आपके जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
5. सही वेपन से सोलो मैच को जीता जा सकता है। मैच के दौरान एक असॉल्ट राइफल और Sniper गन जरूर कलेक्ट करें। इससे आपको क्लोज और लॉन्ग रेंज की फाइट आसानी से जीत पाएंगे।
6. बीजीएमआई में मिलने वाले स्मोक व एक्सप्लोसिव ग्रेनेड बहुत काम के वेपन हैं। इनकी मदद से दुश्मन के घातक हमले से बचकर निकला जा सकता है और विरोधियों की टोली को एक बार में बाहर किया जा सकता है।