Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 26, 2024, 04:15 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को कई तरह के रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Supply Crate, Premium Crate और Classic Crate जैसे परमानेंट क्रेट मिलते हैं। हालांकि, हर रिवॉर्ड कई मामलों जैसे रिवॉर्ड और उनकी कीमत में एक दूसरे से काफी अलग हैं। हालांकि, सप्लाई क्रेट, प्रीमियम और क्लासिक क्रेट की तरह स्पेशल रिवॉर्ड ऑफर नहीं करता है। फ्री में आउटफिट, वेपन की स्किन और बहुत कुछ पाना चाहते हैं तो सप्लाई क्रेट से पा सकते हैं। यहां सप्लाई क्रेट की सभी डिटेल दी गई है। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI में सप्लाई क्रेट उन कुछ क्रेटों में से एक है, जो प्लेयर्स को कई अलग-अलग रिवॉर्ड देता है। प्लेयर्स को इवेंट में मौजूद आउटफिट या वेपन की स्किल पाने के लिए इवेंट ड्रा खेलना होगा। सप्लाई क्रेट विभिन्न वेपन जैसे AKM स्किन और Kar98K स्किन भी देता है। यह इवेंट 3.1 अपडेट के साथ लाइव हुआ था और 25 मई, 2024 तक चलेगा। इसका मतलब है कि अभी भी प्लेयर्स के पास इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए पूरा एक महीने है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
बीजीएमआई में सप्लाई क्रेट प्लेयर्स को कई बंडल और वेपन स्किन देता है। इवेंट में लक लेवल भी होता है और एक बार 100 ड्रॉ हो जाने पर प्लेयर्स को लक लेवल फीचर से इनाम मिलने की गारंटी होती है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download