Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2024, 11:10 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जल्द अपडेट आने वाले है। अपडेट के साथ गेम में कई बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, अपडेट से पहले ही गेम में एक नया Gilt इवेंट आ गया है, जो प्लेयर्स को कई वेपन स्किन और आउटफिट जैसे कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। यहां BGMI Luminous Muse event की सभी डिटेल दी गई है। साथ ही, रिवॉर्ड पाने का तरीका भी बताया गया है। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
BGMI Luminous Muse event की शुरुआत 24 अप्रैल, 2024 से हो गई है और यह 24 मई, 2024 तक खत्म हो जाएगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को ड्रॉ करना होगा। ड्रॉ करने पर Luminous Gems मिलेंगे। इन्हें इवेंट स्टोर में जाकर कैरेक्टर कॉस्ट्यूम और वेपन स्किन पाने के लिए रिडीम करना होगा। इस इवेंट में नई M762 स्किन आई है। ल्यूमिनस म्यूज को किल फीड एनीमेशन और लूट बॉक्स स्किन पाने के लिए कंटेंट के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट
कुछ ड्रॉ के बाद प्लेयर्स को गारंटी रिवॉर्ड दिए जाएंगे, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
प्लेयर्स को अपना रिवॉर्ड पाने के लिए बीजीएमआई ओपन करने के बाद ल्यूमिनस म्यूज ड्रा खेलना होगा। प्रत्येक ड्रा के बाद लक का लेवल बढ़ेगा और एक बार जब यह लेवल 100 तक पहुंच जाएगा, तो प्लेयर्स को एक चमकदार जेम मिलेगा। पहले ड्रा में केवल 10 UC खर्च होंगे, जिसके बाद एक ड्रा के लिए 60 UC लगेंगे। एक ही समय में किए गए 10 ड्रा के लिए 540 UC खर्च होंगे।