Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 15, 2025, 11:19 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया स्पिन इवेंट आ गया है। Motor Cruise Spin इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड फ्री में मिल रहे हैं। रिवॉर्ड की लिस्ट में Dodge Challenger SRT Hellcat Jailbreak – Hellfire आदि शामिल है। यह इवेंट एक महीने के लिए गेम में लाइव हुआ है। प्लेयर्स के पास रिव़ॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। आइये, इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने की पूरी डिटेल नीचे जानते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI Motor Cruise Spin Event की शुरुआत आज यानी 15 फरवरी, 2025 से हो गई है। यह इवेंट 14 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स आसानी से ड्रॉ करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए ड्रॉ करने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करने होंगे। हालांकि, इस इवेंट में प्लेयर्स को ड्रॉ पर डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
दिन के पहले ड्रॉ की कीमत 30 UC है। इस पर डिस्काउंट मिल रहा है। आमतौर पर पहले ड्रॉ की कीमत 60 UC होती है। 10 + 1 ड्रॉ की कीमत 600 की जगह 540 UC है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
कुछ तय संख्या में ड्रॉ करने पर गेमर्स को निश्चित रिवॉर्ड भी मिल रहे हैं। गेमर्स के पास ड्रॉ करके रेंडम रिवॉर्ड पाने के लिए एक महीना है। प्लेयर्स के लिए यह पर्याप्त समय है। गेमर्स को इन आइटम्स को पाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।