Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 13, 2025, 11:51 AM (IST)
BGMI Heroes Ka Mahayuddh की अनाउंसमेंट हो गई है। Krafton India मे Battlegrounds Mobile India (BGMI) के नए इवेंट की घोषणा कर दी है। BGMI Heroes Ka Mahayuddh के पहले सीजन का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया जाएगा। जी हां, यह इवेंट पूरे एक महीने तक चलेगा। BGMI के इतिहास में पहली बार भारत के 20 टॉप गेमिंग क्रिएटर लीडरबोर्ड पर टॉप पर आने के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगे। इस यूनिक फॉर्मेट में गेमर्स और उनके कम्युनिटी एकजुट होंगे, जिसमें हर चिकन डिनर और फिनिश स्किल, स्ट्रेटजी देखने को मिलेगी। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
BGMI Heroes Ka Mahayuddh Season 1 की शुरुआत 11 फरवरी, 2025 से होगी। यह इवेंट एक महीने 10 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में भारत के टॉप 20 गेमिंग क्रिएटर्स शामिल होंगे। BGMI Heroes Ka Mahayuddh के पहले सीजन में शामिल होने वाली टीम्स की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
20 स्टार-स्टड वाली टीमें में से प्रत्येक का नेतृत्व एक टॉप BGMI क्रिएटर करता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
फैन गेम में एक्टिवली भाग लेकर और अपनी टीम की सफलता में योगदान देकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकते हैं। फैन्स अपनी सिलेक्ट की गई टीम के स्कोर में कैसे योगदान दे सकते हैं, इस बारे में क्रॉफ्टन जल्द ही डिटेल जारी कर सकता है।
BGMI हीरोज का महायुद्ध सीजन 1, BGMI के इतिहास में सबसे अधिक इंटरैक्टिव और फैन्स द्वारा संचालित प्रतियोगिता होने वाली है। अपने यूनिक फॉर्मेट, स्टार-स्टडेड लाइनअप और फैन कम्युनिटी के एकीकरण के साथ यह इवेंट निश्चित रूप से पूरे भारत में BGMI फैन्स के दिलों को जीत लेगा।