comscore

BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नया Lucky Spin, मिल रहे कई आइटम

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया लकी स्पिन इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को कई आइटम मिल रहे हैं। हालांकि, उन्हें पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 11, 2024, 11:28 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में गेमर्स लकी स्पिन के जरिए कई धमाल आइटम पा सकते हैं। उन्हें रिवॉर्ड में Draco Disciple Set,Thunderblaze Set और Flamestrider Set समेत अन्य कई सेट पाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं, इवेंट में Nebula Hero Graffiti और Gold backnote जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। गेमर्स इन्हें बहुत आसानी से पा सकते हैं। पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!

BGMI New Lucky Spin

BGMI में यह लकी स्पिन आज यानी 11 अक्टूबर, 2024 से शुरू है। इवेंट अगले एक महीने यानी 11 नवंबर, 2024 तक के लिए लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास पर्याप्त समय है इन आइटन का पाने के लिए। बता दें कि यह लकी स्पिन है। इस कारण गेमर्स को स्पिन करना होगा। हर स्पिन में गेमर्स को एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

इवेंट में Draco Disciple Set,Thunderblaze Set, Flamestrider Set, Nebula Hero Graffiti, Gold backnote, Lucky Coin, Diamonds, Gilded Bone Cover और कई आइटम मिल रहे हैं। news और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download

गेमर्स को 20 बार स्पिन करने पर 20 Mythic Emblem Fragment मिलेंगे।
40 ड्रॉ करने पर 10 Modification Material Piece मिलेगा। इसी तरह से और भी स्पिन करवने पर कुछ फिक्स आइटम मिलेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम?

  • ये आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले बीजीएमआई ओपन करना होगा।
    इसके बाद आपको राइट साइड में क्रेट का ऑप्शन दिखेगा, इस पर टैप कर दें।
    अब आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से Spin पर क्लिक करें।
    फिर आपको सबसे पहले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    अब स्पिन करते रहें और आइटम पाते जाएं।
    बता दें कि स्पिन करने के लिए आपको UC खर्च करने होंगे, जो कि असली के पैसों से खरीद सकते हैं।

एक स्पिन की कीमत 10 UC और 10 ड्रॉ की कीमत 270 UC है। यह काफी हद प्लेयर्स के लिए अच्छा चांस है। वे काफी कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं।