Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 09, 2024, 09:55 AM (IST)
BGMI Bonus Challenge का प्लेयर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह चैलेंज प्लेयर्स को फ्री में UC यानी इन-गेम करेंसी देता है। UC के जरिए गेमर्स गेम के विभिन्न कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं, जो उन्हें जीतने में मदद करते हैं। यही कारण है कि गेमर्स Bonus Challenge का इंतजार करते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉल गेम के डेवलपर Garena प्लेयर्स को अपनी स्किल दिखाकर इन-गेम करेंसी खेलने का मौका दे रहा है। आइये, जानें फ्री UC पाने का पूरा तरीका। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
BGMI (Battlegrounds Mobile India) को बोनस चैलेंज में शामिल होना होगा। इसके लिए उन्हें डेली कुछ टाइम स्लॉट मिलेंगे। प्लेयर्स के पास बोनस चैलेंज में शामिल होने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का स्लॉट, शाम 7 बजे से 9 बजे तक स्लॉट और 9 बजे से 11 बजे तक का स्लॉट है। इसका मतलब है कि गेमर्स 2-2 घंटे के स्लॉट रे दौरान गेम में चैलेंज पूरा करके बोनस UC पा सकते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
हालांकि,ये UC प्लेयर्स को सीधा चैलेंज पूरा करने पर नहीं मिलेंगे। गेमर्स को टूर्नामेंट या फिर चैलेंज पूरा करने के बाद उनके मेनबॉक्स में बैटल कॉइन्स दिए जाएंगे। इन कॉइन्स को रिडीम करके वे UC पा सकेंगे। UC के साथ-साथ गेमर्स स्किन, पैराशूट स्किन और बोनस चैलेंज वाउचर्स भी पा सकते हैं। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स