Published By: Mona Dixit | Published: Jul 13, 2023, 05:27 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में सर्वाइव करना आसान बात नहीं है। इसके लिए अच्छी स्ट्रेटजी का होना जरूरी है। अंतिम सर्कल में स्किल के साथ खेलने पर ध्यान देना चाहिए। जैसे-जैसे दांव और तीव्रता बढ़ती है, गेम में सर्वाइव करने में मुश्किलें आने लगती हैं। हालांकि, फाइनल सर्कल में सर्वाइव करना बहुत जरूरी है। अगर आपको इसमें परेशानी होती है तो यह आर्टिकल पढ़ें। हम यहां इसके लिए कोई टिप्स बताने वाले हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
बीजीएमआई के फाइनल या आखिरी सर्कल में जीवित रहने के लिए सबसे जरूरी खुद के लिए एक सही पोजीशन सिलेक्ट करना है। सही पोश्चर आपको अपने विरोधियों को हराने में मदद करेगी। सर्कल की पोजीशन को एनालिसिस करें और अनुमान लगाएं कि अगला सेफ जोन कहां होगा। उसके अनुसार अपनी पोजीशन चुनें। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
BGMI में साउंड जरूरी है। खासतौर पर फाइनल सर्कल के लिए। इस कारण aural cues का सही ढंग से यूज करने से आपको अपने विरोधियों को मार गिराने में काफी मदद मिलेगी। ऑडियो संकेत पाने करने के लिए बीजीएमआई खेलते समय हमेशा हेडफोन यूज करें। यह आपको दुश्मन के कदमों, गोलियों की आवाज और वाहन की आवाज सुनने में मदद करता है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
फाइनल सर्कल में ज्यादा समय के लिए सर्वाइव करने के लिए आपको प्रैक्टिस करनी चाहिए। प्रैक्टिस करने से ही आपको पता चलेगा कि आप कहां गलती कर रहे हैं और आपका एक्पीरियंस ही आपको सही गेम की स्ट्रेटजी सिखाएगा।
अधिक समय तक सर्वाइव करने के लिए अपने टीम वालों के साथ बेहतर बातचीत रखें। अपने टीम के अन्य लोगों से जुड़ने के लिए वॉइस चैट या टेक्स्ट मैसेज का यूज करें। अपने कॉलआउट को सटीक रखें। प्लेयर को दुश्मन की स्थिति, लूट और अपनी चाल के बारे में बताते रहें।
यदि टीम का कोई साथी गिर जाता है तो उसे बचाने के लिए दौड़ने से पहले स्थिति देखें। अगर कोई हमलावरों न हो तब ही वहां जाकर उसे बचाएं और अन्य लोगों को प्रक्रिया के दौरान अपने बचाव के लिए धुएं और अन्य प्रकार के कवर का यूज करने को कहें।
जैसे-जैसे फाइनल सर्कल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे सस्पेंस बढ़ता जाता है और आपको एक निर्णय आपके गेम को बना या बिगाड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें और अग्रेसिव न हों। शांत रहें और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए आगे कदम बढ़ाएं।