comscore

Garena Free Fire MAX में Rockie Pet का ऐसे करें यूज, मिलेगी काफी मदद

Garena Free Fire MAX में Rockie Pet को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, प्लेयर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे उसका तब यूज करें, जब वह आपके लिए अधिक उपयोगी साबित हो सके।

Edited by Mona Dixit |Published: Feb 07, 2024, 05:10 PM (IST)

Highlights

  • Garena Free Fire MAX में Rockie Pet को इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं।
  • कई बार यह प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर भी मिल जाता है।
  • यह पेट जीतने में प्लेयर्स की काफी मदद कर सकता है।

Garena Free Fire MAX में कई pets मिलते हैं। ये न सिर्फ प्लेयर के गेम को मजेदार बनाते हैं, बल्कि जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में अलग-अलग स्किल वाले कई Pets आते हैं। इन्हें आमतौर पर डायमंड के जरिए इन-गेम स्टोर से खरीजा जा सकता है। कई बार गेम में आने वाले इवेंट और रिडीम कोड में ये रिवॉर्ड के तौर पर फ्री मिल जाते हैं। बता दें कि डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण कोई पेट खरीदने से पहले उसकी पावर के बारे में जरूर जानें। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

गेम में Rockie Pet को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां तीन ऐसे कारण बताए गए हैं, जो आपको बताएंगे कि इस पेट का यूज क्यों करना चाहिए। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX में Rockie Pet का क्यों करें यूज?

कूलडाइम टाइम को करने के लिए

अगर आप अपने कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम कम करना चाहते हैं तो आपको Rockie Pet का जरूर यूज करना चाहिए। पावरफुल कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम काफी ज्यादा होता है, जो प्लेयर्स को जीतने में रोक का काम करता है। इस पेट का यूज करने पर कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इससे आप आसानी से कैरेक्टर की पावर का यूज कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

रैंक पुश के लिए करें यूज

अगर आप जल्द और आसानी से फ्री फायर मैक्स गेम में रैंक पुश करना चाहते हैं तो rockie का यूज जरूर करें। इसका यूज करके आप हर गेम में अच्छा परफॉर्मेंस दे सकते हैं और आसानी से किल्स हालिस करके अपने रैंक बढ़ा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अग्रेसिव गेमप्ले के लिए है बहुत उपयोगी

प्लेयर्स को Free Fire MAX जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा किल्स करने होते हैं। इस कारण वे अग्रेसिव गेमप्ल अपनाते हैं। दुश्मनों के सामने कैंपिंग करने पर आप आसानी से उनका शिकार हो सकते हैं। इस कारण गेमर को अग्रेसिव गेम खेलना चाहिए। इस गेमप्ले के लिए Rockie उपयोगी Pet है। यह अग्रेसिव गेम में काफी मदद करता है। पेट के ये सभी फायदे गेम में प्लेयर्स की काफी मदद कर सकते हैं।