Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 15, 2024, 12:19 PM (IST)
Washing Machines under 12000 on Amazon: वॉशिंग मशीन घर में इस्तेमाल होने वाले अहम प्रोडक्ट में से एक है। अगर आपकी मशीन पुरानी हो गई है और आप नई लेने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है और आपको नहीं समझ आ रहा कि कौन-सी खरीदें, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां आज ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर अवेलेबल कुछ वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 12 हजार से कम की कीमत पर घर ला सकते हैं। चलिए इन वॉशिंग मशीन के बारे में जानते हैं। और पढें: Amazon Offers: बंपर ऑफर पर मिल रहे ब्रांडेड Split AC, बिजली की बचत के साथ करेंगे जबरदस्त कूलिंग
एलजी ने वॉशिंग मशीन में रेट अवे फीचर और 1300 RPM वाली मोटर दी है। इसमें अलग से कपड़े सुखाने वाला सेक्शन और 3 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी कैपेसिटी 7 किलो है। यानी कि यह 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम ठीक है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। इसकी कीमत 11,490 रुपये है। इस पर 557 रुपये की ईएमआई और बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। और पढें: 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन को खरीदने का बेस्ट Time, 1500 से कम महीना देकर लाएं घर
और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
Whirlpool की यह टॉप लोडिंग सैमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसे 5 स्टार की रेटिंग मिली है। यानी कि यह बिजली की खपत कम करती है। इसमें 5 वॉशिंग प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी मोटर 1400 आरपीएम की है। इसमें Memory फंक्शन और बजर मिलता है। साथ ही, मशीन में इन-बिल्ट कॉलर स्क्रबर लगा है। इसकी मोटर पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। अमेजन से इस वॉशिंग मशीन को 11,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 543 रुपये प्रति माह की ईएमआई भी है।
इस वॉशिंग मशीन की कीमत 12,990 रुपये है। Citibank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट का फायदा उठाकर वॉशिंग मशीन को 12 हजार से कम में खरीदा जा सकता है। यह मशीन बिजली, पानी और समय बचाती है। इसमें एक बार में 7 से 8 कपड़े वॉश किए जा सकते हैं। इसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन पर 1 साल की वारंटी मिल रही है।