comscore

Motorola G85 5G फोन 5000 रुपये हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Motorola G85 5G फोन की कीमत कम हो गई है। फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने फोन को 5000 रुपये सस्ता कर दिया है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Oct 16, 2024, 03:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola G85 5G स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत फेस्टिव सीजन के दौरान कम हो गई है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के फोन में 6.67 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यहां जानें अब कितना सस्ता मिल रहा मोटोरोला का यह स्मार्टफोन। news और पढें: Motorola Edge 70 Fusion के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने!

Motorola G85 5G Price Cut in India

कंपनी ने Motorola G85 5G स्मार्टफोन को सस्ता कर दिया है। इस फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपय थी। हालांकि, अब कंपनी ने फोन की कीमत 5000 रुपये कम कर दी है। प्राइस कट के बाद इस फोन को अभी 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत कंपनी की साइट और Flipkart पर लिस्ट है। news और पढें: Motorola Razr 70 का ग्लोबल लॉन्च होगा जल्द, TDRA सर्टिफिकेशन से मिला बड़ा संकेत

Motorola G85 5G Specifications

-6.67 इंच का FHD डिस्प्ले news और पढें: Motorola Razr 60 फ्लिप फोन खरीदने का बेस्ट टाइम, 2500 तक गिरी कीमत, अभी लपकें धांसू डील

-Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर

-12GB RAM और 256GB स्टोरेज

-5000mAh बैटरी

-30W फास्ट चार्जिंग स्पीड

फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के फोन में 6.67 इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 1600 nits की ब्राइटनेस दी गई है। ऑडियो के लिए फोन में Dobly Atmos स्टीरियो साउंड मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 30W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है।