Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 11, 2025, 09:01 AM (IST)
Moto G06 Power 5G की पहली सेल आज से शुरू होने वाली है। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट पर बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही किफायती EMI भी मिल रही है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। बेहतर वीडियो रिकॉर्ड करने और फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली एचडी स्क्रीन भी मिलती है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने इस डिवाइस को हाल ही में पेश किया था। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
मोटो जी06 5जी की सेल Flipkart पर आयोजित होने वाली है। यह सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे आज से तीन शानदार कलर ऑप्शन Tendril, Tapestry और Laurel Oak में खरीदा जा सकेगा। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को केवल 4GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस डिवाइस की कीमत 7499 रुपये है। इस पर 12 महीने के लिए 681 रुपये की EMI दी जा रही है। इसके साथ फोन पर 400 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ की सेल आज से होगी शुरू, बंपर छूट के साथ मिलेगी सस्ती EMI
Moto G06 Power में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1640 x 720 पिक्सल है। इस पर Corning Gorilla Glass 3 लगा है। इसमें MediaTek Helio G81 प्रोसेसर और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही, 4 जीबी रैम भी दी गई है।
यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है। इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी भी दी गई है।
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।