Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 21, 2024, 11:47 AM (IST)
Amazon offers on mini coolers: गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में आप अपने लिए कूलर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है, तो हम आपको इस खबर में अमेजन (Amazon) पर उपलब्ध चुनिंदा मिनी कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जगह कम घेरते हैं और ठंडी हवा फंकते हैं। इन्हें 2 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। और पढें: Heatwave में राहत दिलाएंगे ये काम के Summer Gadgets, नहीं करने होंगे ज्यादा पैसे खर्च
यह मिनी एयर कूलर रूम को ठंडा करने के साथ प्यूरिफाई भी करता है। इसमें कूलिंग के लिए हाइड्रो चिल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो गर्म हवा को खींच कर ठंड़ा करने दोबारा फेंकती है। इसका डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इस वजह से कूलर को कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह अमेजन पर 1,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। और पढें: 1000 से कम में मिलने वाले धांसू Mini Cooler, घर और ऑफिस दोनों जगह मिलेगी ठंडी हवा
यह मिनी पोर्टेबल कूलर बड़ा कमाल का है। इसका टैंक 600ml है। यह 2 से 6 घंटे तक लगातार वॉटर स्प्रे करता है। इसमें आप Aroma फ्रेगरेंस ऑइल डालकर कमरे को सुगंधित खुशबू से महका सकते हैं। इसमें 3 विंड स्पीड मिलती हैं, जिससे आप फैन को अपने हिसाब से चला सकते हैं। इसे आप टेबल लाइट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें 7 सॉफ्ट लाइट मिलती हैं। इसमें फोन चार्जिंग के लिए USB पोर्ट भी दिया गया है। इसे अमेजन से 1,595 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस टावर कूलर की बॉडी एंटी रस्ट है। यानी कि इसकी बॉडी पर कभी जंग नहीं लगेगी। इस कूलर में स्विंड मोड दिया गया है, जिससे हवा कोने-कोने तक पहुंचेगी। साथ ही, कूलर में 3 फैन स्पीड मोड मिलेंगे। यह घर और ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी कीमत 3,400 रुपये है, लेकिन अमेजन से इसे 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस मिनी एयर कूलर का फैन 120 डिग्री में हवा सर्कूलेट करता है। इसके फैन की स्पीड भी काफी तेज है और बिल्ड क्वालिटी भी बढ़िया है। यह कहीं भी फिट हो जाता है। सेफ्टी के लिए एयर कूलर के आगे ग्रिल भी लगाई गई है। इसके अलावा फैन में USB पोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।