Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 09, 2023, 09:53 AM (IST)
Amazon पर Mega Electronics Days सेल शुरू हो गई है। इसमें लैपटॉप से लेकर टीवी और फ्रिज तक, कई आइटम पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर छूट है। यह सेल काफी दिनों तक चलेगी। आज हम सेल के तहत लैपटॉप पर मिल रहे टॉप ऑफर्स बताने वाले हैं। आप Dell, Asus और Acer के लैपटॉप को टॉप ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
Dell के इस लैपटॉप में Intel Core i5-1135G7 11th Generation प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले से लैस है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप में Windows 11 प्रीलोड मिलता है। यह 2x USB 3.2 Gen1 ,1x USB 2.0, HDMI 1.4 और ऑडियो जैक से लैस है। और पढें: 13,000 रुपए से कम में आया नया 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold 2 5G
लैपटॉप की शुरुआती कीमत 46,490 रुपये है। इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और SBI बैंक के कार्ड पर 1500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है। लैपटॉप को 2,254 रुपये की माकिस किस्त पर भी खरीद सकते हैं। और पढें: Amazon Sale: 40 इंच वाले टीवी को खरीदने का सही समय, 15 हजार से कम में लाएं घर
Asus के इस लैपटॉप में Intel Core i5-12500H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप 16GB RAM और 512GB स्टोरेज से लैस है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1920 x 1080 है। लैपटॉप 1x USB 2.0 Type-A, 1x USB 3.2 Gen 1 Type-C, 2x USB 3.2 Gen 1 Type-A, 1x HDMI 1.4, 1x 3.5mm Combo Audio Jack, 1x DC-in से लैस है। इसकी कीमत 58,990 रुपये है। इस पर भी 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट गहै। साथ ही, SBI बैंक के कार्ड पर 1500 तक की छूट है।
Acer के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप Intel Core i3 1215U प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें Windows 11 और MS ऑफिस मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.78 किलोग्राम है। इसकी कीमत 33,990 रुपये है। इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, लैपटॉप SBI के कार्ड पर 1500 तक का छूट है। इन लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं।