Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Feb 27, 2024, 12:05 PM (IST)
MWC 2024: Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब कंपनी ने इसे 26 फरवरी से चल रहे Mobile World Congress (MWC) 2024 में पेश किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक, कई प्रोडक्ट इस मेगा इवेंट में लॉन्च किया हैं। साथ ही, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से भी पर्दा उठाया है। यह एक सेडान इलेक्ट्रिक कार है, जिसे कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। इसका लुक भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। आइये, इसकी डिजाइन और फीचर्स आदि के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये
शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार को ब्लू कलर और स्पोर्टी डिजाइन के साथ लाया गया है। यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन पर चलती है। Xiaomi का दावा है कि SU7 कंपनी के स्वामित्व वाले इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के साथ आती है। यह 2.78 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Xiaomi फोन की पहली सेल, मिलेगी 5000 की तगड़ी छूट
इस इलेक्ट्रिक कार में 101kWh की बैटरी दी गई है। इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 497 मील यानी 799 किलोमीटर चल सकती है। कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी का दावा है कि फास्ट चार्जर से इसे 15 मिनट चार्ज करने पर यह 317 मील यानी 510 किलोमीटर चल सकती है।
इसके अलावा, Xiaomi भविष्य में कार में कई सुधार कर सकती है। उम्मीद है कि भविष्य में प्लेटफॉर्म को 150kWh बैटरी से लैस किया जाए, जो 700 मील से अधिक की चौंका देने वाली रेंज ऑफर करेगा। हालांकि, इसके लिए कई साल लग सकते हैं।
हालांकि, Xiaomi ने अभी तक SU7 की उपलब्धता और कीमत के बारें कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने ग्लोबली टॉप पांच ऑटोमोटिव निर्माताओं में से एक बनने का उद्देश्य रखा है।
बता दें कि MWC 2024 की शुरुआत 25 फरवरी को हो चुकी है और यह इवेंट 29 फरवरी, 2024 तक चलेगा। इस दौरान कई कंपनियां एक से एक अच्छे गैजेट्स मार्केट में पेश कर रही हैं। शाओमी ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के अलावा शाओमी 14 अल्ट्री, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस समेत कई प्रोडक्ट से पर्दा उठाया है।